पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। दो दिन की स्थिरता के बाद आज फिर से पेट्रोल और डीजल के दामों में 35 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ोत्तरी हुई है जिसके बाद देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों ने एक नया रिकार्ड पेश कर दिया है।
पेट्रोलियम कंपनियों ने आज यानी 20 अक्टूबर को पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे की बढ़ोतरी की है तो वहीं डीजल के दाम भी 35 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से बढ़े हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक,राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 106.19 रुपये प्रति लीटर और मुंबई मे 112.11 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में डीजल अब 102.89 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा है। जबकि दिल्ली में डीजल का रेट 94.92 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।
लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों पर एक्सपर्ट्रस का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में अभी और इजाफा होना तय है और इसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ेगा।
बात अगर महानगरों की करें तो मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे ज्यादा महंगा है। देश के ज्यादातर हिस्सों में पेट्रोल की कीमत पहले से ही 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर है, जबकि डीजल की दरें मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और बिहार सहित एक दर्जन राज्यों में 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई है।
एक नजर आज के दामों पर ......
दिल्ली: पेट्रोल –₹106.19 प्रति
लीटर; डीजल - ₹94.92 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल – ₹112.12 प्रति
लीटर; डीजल – ₹102.89 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल – ₹106.77 प्रति
लीटर; डीजल – ₹98.03 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल –103.31 रुपये
प्रति लीटर; डीजल – ₹99.26 प्रति लीटर
नोएडा : पेट्रोल –103.40 रुपये प्रति
लीटर; डीजल – ₹95.56 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल –109.89 रुपये
प्रति लीटर; डीजल – ₹100.75 प्रति लीटर
भोपाल: पेट्रोल –114.81 रुपये
प्रति लीटर; डीजल – ₹104.15 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल –109.64 रुपये प्रति
लीटर; डीजल – ₹101.50 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल –103.18 रुपये प्रति
लीटर; डीजल – ₹95.37 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल –102.21 रुपये
प्रति लीटर; डीजल – ₹94.64प्रति लीटर



0 Comments