पाक मीडिया ने कहा,आर्यन खान की गिरफ्तारी भारत के सबसे बड़े मुस्लिम हीरो को निशाना बनाने की कोशिश

बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान के बेटे को अभी तक जमानत नहीं मिल पाई है। बता दें कि आर्यन 4 अक्टूबर से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हिरासत में है। आर्यन खान की बेल का एनसीबी ने पुरजोर विरोध किया था।


एनसीबी ने अपनी तरफ से मजबूत दलीलें पेश कीं थी। ड्रग्स चैट, इंटरनेशनल ड्रग पेडलर संग कनेक्शन और ड्रग ट्रैफिकिंग जैसे कई गंभीर आरोप आर्यन खान पर लगाए गए हैं। हालांकि आर्यन के वकील ने अदालत में दलील दी थी कि उनके पास से कोई ड्रग्स नहीं मिला है और आर्यन इस मामले में अपनी तरफ से सहयोग करते रहेंगे। ऐसे में उनसे जमानत का अधिकार नहीं छीना जा सकता है। अब इस मामले में 20 अक्टूबर को सुनवाई होगी। इस बीच पाकिस्तानी मीडिया में भी आर्यन खान को लेकर काफी चर्चा चल रही है।


दरअसल पाकिस्तान के मुख अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने एक लेख छापा है। इस लेख का शीर्षक है, आर्यन खान की गिरफ्तारी भारत के सबसे बड़े मुस्लिम हीरो को निशाना बनाने की कोशिश है
शाहरुख खान ना केवल एक सफल बॉलीवुड स्टार हैं बल्कि अपने चार्म, एटीट्यूड और हेल्पिंग नेचर के चलते इंडस्ट्री के सबसे मददगार लोगों में भी शुमार किया जाता है। यही कारण है कि ऋतिक रोशन, सुनील शेट्टी, अली फजल,सलमान खान,पूजा भट्ट,फराह अली,संजय गुप्ता, स्वरा भास्कर,जोया अख्तर,रवीना टंडन,सोमी अली जैसे कई सेलेब्स ने शाहरुख को इस मुश्किल घड़ी में सपोर्ट किया है।


एक खबर के अनुसार,यहां तक कि स्वरा भास्कर ने
 लिखा कि आर्यन भले ही एक स्टार का बेटा है,पर इसका मतलब ये नहीं कि उसकी लाइफ में तांक-झांक करने का सबको हक है। उसे ना तो जनता ने चुना है और ना ही उस पर पब्लिक का रोलमॉडल बनने की जिम्मेदारी है। अगर उसने ड्रग्स किया भी है तो इससे उसकी हेल्थ,उसके पिता का पैसा और रेपोटेशन दांव पर है और एनसीबी के अलावा किसी को भी इस मसले को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप उसकी फिल्में बॉयकॉट करना चाहो तो कर सकते हो लेकिन प्लीज आर्यन ड्रग्स केस को नेशनल मुद्दा बताकर जरूरी मुद्दों से भटकाने की जरूरत नहीं है।


इतना ही नहीं इस खबर में ये भी कहा गया है कि एक लोकप्रिय मुस्लिम एक्टर के बेटे होने के चलते भी आर्यन के केस को ज्यादा तूल दिया जा रहा है। हालांकि ये बात एक्टर शत्रुघन सिंहा ने भी कही थी। उन्होंने कहा था इसमें कोई दो राय नहीं कि शाहरुख का बेटा होने के चलते आर्यन को टारगेट किया जा रहा है।

 

Post a Comment

0 Comments