Fact Check: वैक्सीन सुरक्षित: पीरियड के साथ भी, पीरियड के बाद भी

पीरियड के दौरान वैक्सीन लेना है सेफ

वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में काफी ज्यादा भ्रम चल रहा है. कोई बोल रहा है कि रोज़े में वैक्सीन मत लगवाओ रोज़ा टूटेगा तो कोई बोल रहा है कि पीरियड के दौरान मत लगवाओ इम्युनिटी वीक होगी. ऐसे ही भ्रम को दूर करने के लिए फैक्ट चेक करवाया गया तो जो नतीजा सामने आया वो बेहद चौंकाने वाला है तो आईये जानते हैं आखिर सच क्या है??

क्या हो रहा है वायरल: सोशल मीडिया पर कोरोना की वैक्सीन को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि महिलाओं को पीरियड्स के 5 दिन पहले या 5 दिन बाद वैक्सीन नहीं लगवाना चाहिए। महिलाओं के शरीर में पीरियड्स के दौरान इम्यूनिटी पावर कम हो जाती है। ऐसे में वैक्सीन लगवाना हानिकारक हो सकता है।

और सच क्या है?

वायरल पोस्ट का सच जानने के लिए हमने भारत सरकार की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट चेक की। वेबसाइट पर हमें कोरोना वैक्सीन से जुड़ी सभी जानकारी और गाइडलाइन मिली।

वेबसाइट पर मिली वैक्सीन की गाइडलाइन में हमें कहीं भी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली। जिसका दावा वायरल पोस्ट में किया गया है।

पड़ताल के अगले चरण में हमने महामारी विशेषज्ञ, पब्लिक हेल्थ पॉलिसी एक्सपर्ट डॉ. चंद्रकांत लहारिया से संपर्क किया।

डॉ. चंद्रकांत ने बताया कि पीरियड्स से वैक्सीनेशन का कोई संबंध नहीं है। महिलाओं की पीरियड्स के दौरान इम्यूनिटी पावर कम होने का भी कोई वैज्ञानिक अनुसंधान नहीं है। इम्यून सिस्टम महिलाओं की नेचुरल साइकल (पीरियड्स) से पूरी तरह स्वतंत्र होता है।

डॉ. चंद्रकांत आगे बताते हैं, महिलाओं के लिए पीरियड्स एक प्राकृतिक शारीरिक चक्र है और इम्यून सिस्टम शरीर की एक स्वतंत्र प्रक्रिया है। महिलाएं पीरियड्स के किसी भी चरण में वैक्सीन लगवा सकती हैं।

पड़ताल के दौरान हमने गाइनोक्लोजिस्ट डॉ. सीमा अग्रवाल से भी संपर्क किया। वायरल पोस्ट का खंडन करते हुए डॉ. सीमा ने बताया कि महिलाएं पीरियड्स के दौरान वैक्सीन लगवा सकती है। वैक्सीनेशन से जुड़ा ये पोस्ट फेक है।

पड़ताल के दौरान हमें द गार्डियन न्यूज वेबसाइट पर एक खबर मिली। वेबसाइट के मुताबिक, अमेरिकी विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीनेशन से महिलाओं के पीरियड्स पर कोई इफेक्ट नहीं होता है।

साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट फेक है। महिलाएं पीरियड्स के दौरान वैक्सीन लगवा सकती हैं।

(हर दिल में होते हैं ज़ज्बात, हर मन में हिचकोले लेते हैं ख्यालात कीजिये बयाँ अपने अहसासों को....

साझा कीजिये हमसे अपने लेख, कवितायें या फिर कहानियाँ 

हम पहुंचाएंगे उन्हें उनके कद्रदानों तक @JMDNewsCONNECT में

mail us ur work at @jmdnewsconnect@gmail.com)


SUBSCRIBE our Blog post 

Follow us on https://twitter.com/JmdUpdate

https://www.facebook.com/Jmdtv

https://www.instagram.com/jmdnewsflash/

Post a Comment

0 Comments