वीमेन स्पेशल: इन ऐप्स के जरिये रखें अपना ध्यान
महिलाओं को घर की नींव कहा जाता है, अगर वो न हो तो
घर के सारे काम रुक से जाते हैं. और ऐसे में एक माँ की तरह घर का ख्याल रखने वाली
महिलाएं अपना ख्याल रखना ही भूल जाती हैं. ऐसी परिस्थिति में जरुरी है कि कोई हो
जो आपका ख्याल रखे ताकि घर की नींव कभी बीमार न पड़े. तो चलिए आईये बताते हैं आपको
ऐसे ही कुछ ऐप्स के बारे में जो आपका ख्याल रखेगा अगर आप घर और ऑफिस दोनों संभालती
हैं तो ये ऐप्स आपके लिए रामबाण साबित होंगे.
हेडस्पेस (Headspace)
तनाव दूर करने के लिए हेडस्पेस एप काम आएगा। जब काम
करने के बाद थक जाएं या सुकून की चाह हो, तो इस एप की मदद से मेडिटेशन
कीजिए। इसमें मेडिटेशन कैसे करना है, क्रम में जान सकेंगी। इसके
अलावा एप में नींद के लिए निर्देशित घंटों से लेकर काम करने का समय या रिश्तों को
सुलझाने जैसे कई सुझाव भी मिलेंगे। यानी मस्तिष्क से जुड़ी हर परेशानी का हल यहां
मिलेगा। रोज़ाना सिर्फ़ 10 मिनट इस एप को दीजिए, ध्यान विधि सीखिए और तनाव दूर
कीजिए।
गृहिणियां रात को देर से सोती हैं और सुबह जल्दी उठ
जाती हैं। ऐसे में पर्याप्त नींद नहीं होती, जिसका असर सेहत पर भी पड़ता है।
स्लीप मॉनिटर एप आपकी नींद पर नज़र रखेगा और अच्छी नींद लेने में मदद करेगा। आप
कैसी नींद ले रही हैं, कितने घंटे सो रही हैं और आपके सोने के तरीक़े को
रिकॉर्ड कर उसी के हिसाब से ये काम करेगा। इस एप में कई मधुर संगीत और कहानियां भी
हैं जिन्हें सुनकर अच्छी नींद ले सकती हैं। अच्छी नींद के लिए किस तरह सोना है, इसकी जानकारी भी
देता है ये एप।
स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना
ज़रूरी है। पर कई बार काम के चलते पानी पीना याद नहीं रहता है। इस लापरवाही से बचने
के लिए मोबाइल में वॉटर रिमाइंडर एप इंस्टॉल कर सकती हैं। ये एप समय-समय पर पानी
पीने की याद दिलाएगा। आपने कितना पानी पिया और कितना पीना है, इस पर नज़र रखेगा।
आप चाहें, तो इसके लिए
लक्ष्य भी तय कर सकती हैं। प्ले स्टोर में वॉटर ट्रैकर के तौर पर कई तरह के एप्स
हैं, जैसे वॉटर ड्रिंक
रिमाइंडर, हाइड्रो ड्रिंक
वॉटर, वॉटरलॉग्ड आदि।
आप क्या खा रही हैं और कितनी कैलोरी ले रही हैं, इस पर ये एप नज़र
रखता है। उम्र और लंबाई के मुताबिक़ आपको कितना वज़न कम करना है, इसकी जानकारी
यहां मिलेगी। आमतौर पर गृहिणियां अपने खानपान का ध्यान नहीं रखतीं। वज़न कम है या
ज़्यादा इसका ख़्याल भी नहीं रहता। ऐसे में कब खाना है, क्या खाना, कितना चलना है
आदि ज़रूरी बातें ये एप याद दिलाता रहेगा। चाहे तो वज़न कम करने के लिए डाइट प्लान
भी ले सकती हैं। आहार और सेहत से संबंधित कई तरह की जानकारियां यहां मिलेंगी।
विशेषज्ञों की सलाह भी ले सकती हैं।
ये पीरियड ट्रैकर एप्लिकेशन है। मासिकधर्म शुरू होने
की तारीख़ सेव करने के बाद आने वाले महीनों की पीरियड साइकल की जानकारी ये एप
देगा। मासिकधर्म की तारीख़ पास है, यह एप नोटिफिकेशन के ज़रिए आप
जान सकेंगी। महीने की कौन-सी तारीख़ गर्भधारण के लिए उपयुक्त है, इसकी जानकारी भी
मिलेगी। महिलाओं की सेहत से जुड़ी सभी ज़रूरी बातें इस एप की मदद जान सकती हैं। अपने
सवाल भी पूछ सकती हैं, जो कि गोपनीय रहेंगे। पीरियड के दौरान होने वाली आम
समस्याओं का हल भी इसी एप में मिलेगा।
SUBSCRIBE our Blog post
Follow us on https://twitter.com/JmdUpdate
0 Comments