गैस के बढ़ रहे दामों पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। मोदी सरकार पर तंज कसते हुए राहुल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मोदी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है और ब्रेक भी फेल है।

बता दें कि शनिवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनसत्ता में छपी एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। खबर में बताया गया है कि सिलेंडर के दाम बढ़ने की वजह से 42 फीसदी लोगों ने एलपीजी से खाना बनाना छोड़ दिया और वे फिर से लकड़ी का इस्तेमाल करने लगे हैं। इसी खबर को ट्वीट करते हुए उन्होंने,लिखा कि विकास के जुमलों से कोसों दूर, लाखों परिवार चूल्हा फूंकने पर मजबूर। मोदी जी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है और ब्रेक भी फेल है।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1456834129455194113?t=Bplyedr7Yp-n-L4UoBODtA&s=19



गौरतलब है कि पिछले महीने तेल कंपनियों ने घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो के सिलेंडर के दामों में 15 रुपए की बढ़ोतरी की थी। मौजूदा समय में दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपए है। जबकि कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर 926 रुपए बिक रहा है। वहीं पटना में 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 998 रुपए हो गई है।


वहीं पिछले दिनों तेल कंपनियों ने कामर्शियल सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी की थी। बीते 1 नवंबर को 19.2 किलो वाले कमर्शियल सिलिंडर के दामों में 264 रुपए की बढ़ोतरी की गई। कीमतों में बढ़ोतरी होने के बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 2000.50 रुपए और कोलकाता में 2073.50 रुपए हो गई। जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1950 रुपए हो गई।  

गैस-सिलेंडर और लगातार बढ़ पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर राहुल गांधी मोदी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।

 

 

 

 

 

Post a Comment

0 Comments