महज 46 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार इस दुनिया में नहीं रहे। शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। पुनीत राजकुमार की उम्र महज 46 साल थी। उनके निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है। बॉलीवुड सिलेब्स से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक लोग उनकी मौत की खबर पर दुख जता रहे हैं। पुनीत के निधन की खबर आने के बाद कर्नाटक सरकार ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

पुनीत ने 30 से ज्यादा कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बीता साल काफी मुश्किलों भरा रहा है। इस साल भी एंटरटेनमेंट जगत से झकझोर देने वाली खबरें सामने आई हैं।

मशहूर टेलीविजन प्रस्तोता पुनीत ने बाल कलाकार के तौर अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका नाम कन्नड़ फिल्म जगत के सबसे अधिक कमाई कराने वाले अभिनेताओं की सूची में शुमार है।


मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 29 अक्टूबर 2021 की सुबह सीने में दर्द के बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पुनीत जिम में वर्क आउट करते हुए अचानक गिर गए थे और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था।

इस साल टेलीविजन हस्ती और फिल्म अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का सितंबर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था वहीं भारतीय फिल्म निर्माता राज कौशल का हार्ट अटैक के बाद कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था और अब सुपरस्टार पुनीत हमारे बीच नहीं रहे।

पुनीत के निधन को लेकर साउथ के फिल्मी सितारों के साथ-साथ कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी ट्वीट किया है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने पुनीत राजकुमार को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा,पुनीत राजकुमार के आकस्मिक निधन से हैरान हूं। एक जबरदस्त अभिनेता, जिन्होंने अपने काम से कई लोगों का दिल जीता।


वहीं सोनू सूद ने पुनीत राजकुमार के निधन पर शोक जाहिर करते हुए लिखा,दिल टूट गया, हमेशा अपने भाई को याद रखूंगा। मशहूर एक्टर दुल्कर सलमान ने पुनीत राजकुमार के ट्वीट पर लिखा, दयालु कलाकारों में से एक। उनके परिवार, दोस्तों और लाखों फैंस को इस मुश्किल घड़ी में ताकत देने की कामना करता हूं। बॉलीवुड कलाकारों के अलावा क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने भी पुनीत राजकुमार के निधन पर ट्वीट किया।

 

Post a Comment

0 Comments