इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले चुके महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल से भी सन्यास लेने पर अटकलें तेज़ हो रही हैं. उनके फैंस का कहना है कि ये सीजन धोनी का सबसे आखिरी सीजन होगा इसके बाद वो कहीं भी क्रिकेट खेलते नज़र नहीं आएंगे. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बावजूद 39 साल की उम्र में वे चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। CSK के मैनेजमेंट ने कई बार साफ किया है कि धोनी टीम का अहम हिस्सा हैं और IPL में वे कब तक खेलेंगे इस बारे में उन्हें ही फैसला लेना है। इस पर भास्कर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक सर्वे कराया। इसमें 62% फैन्स का मानना है कि मौजूदा सीजन धोनी के करियर का आखिरी सीजन होगा। वहीं, 38% फैन्स को लगता है कि माही अगले सीजन में भी खेलेंगे।
पहले सीजन से
रहे हैं CSK के कप्तान
धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 में हुए पहले टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता
था। 2008 से IPL की शुरुआत हुई
और तब से धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। अनियमितता और स्पॉट फिक्सिंग के
कारण CSK पर दो साल का बैन लगा तो धोनी राइजिंग पुणे
सुपरजाइंट्स के लिए खेले थे। धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई को तीन बार IPL
चैम्पियन बनाया। साथ ही टीम पांच बार रनरअप भी रही।
पिछला सीजन
सबसे खराब रहा था
कोरोना
महामारी के कारण 2020 IPL का आयोजन UAE में हुआ था। यह बतौर कप्तान धोनी का सबसे खराब IPL
रहा था। टीम पहली बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी। इसके
बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं 2021 धोनी के करियर का आखिरी IPL
हो सकता है।IPL में भारत के
सिक्सर किंग
धोनी IPL में सबसे ज्यादा सिक्स जमाने वाले
भारतीय बल्लेबाज हैं। लीग में उन्होंने अब तक 216 छक्के जमाए
हैं। हालांकि, इस सीजन में रोहित शर्मा उनसे आगे निकल सकते
हैं। रोहित ने अब तक 214 छक्के जमाए हैं। धोनी IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नौवें स्थान पर
हैं। उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी लीग में अब तक 40.63 की
औसत से 4632 रन बनाए हैं।
संन्यास पर सरप्राइज करते रहे हैं धोनी
धोनी ने अब तक संन्यास के फैसले पर फैन्स को कई बार सरप्राइज किया
है। 2015 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में उन्होंने टेस्ट
क्रिकेट को अलविदा कह दिया। इसके बाद 15 अगस्त, 2020 को उन्होंने एक ट्वीट के जरिए इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास
की घोषणा कर दी थी। IPL को वे कब अलविदा कहेंगे इस बारे में
सिर्फ वही बता सकते हैं।
SUBSCRIBE our Blog post
Follow us on https://twitter.com/JmdUpdate
https://www.facebook.com/Jmdtv
https://www.instagram.com/jmdnewsflash/
0 Comments