जानें किन-किन को मिला है दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार

 


जानें किन-किन को मिला है दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार

अपनी एक्टिंग से सबको अपना मुरीद कर देने वाले और सिनेमा जगत के भगवन कहे जाने वाले रजनीकांत को दादा साहेब पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है. ये पुरस्कार सिर्फ उन लोग को मिलता है जो सिनेमा जगत में बेहतर काम किये हो. इसके पहले यह पुरुस्कार अमिताभ बच्चन समेत 45 से भी ज्यादा लोगों को दिया जा चुका है. आईये जानते हैं किसको और कब यह पुरुस्कार मिला है, साथ जानते हैं कौन थे दादा साहेब और कैसे चुना जाता है लोगों को इस पुरुस्कार के लिए..



कौन थे दादा साहब फाल्के

दादा साहब फाल्के को भारतीय सिनेमा का जन्मदाता कहा जाता है। उनका जन्म 30 अप्रैल 1870 को हुआ था। 1913 में उन्होंने 'राजा हरिशचंद्र' नाम की पहली फुल लेंथ फीचर फिल्म बनाई थी। दादा साहब सिर्फ एक निर्देशक ही नहीं बल्कि एक जाने माने निर्माता और स्क्रीन राइटर भी थे। उन्होंने 19 साल के फिल्मी करियर में 95 फिल्में और 27 शॉर्ट फिल्में बनाईं। लेकिन 'द लाइफ ऑफ क्रिस्ट' उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट माना जाता है। भारतीय सिनेमा में दादा साहब के ऐतिहासिक योगदान के चलते 1969 से भारत सरकार ने उनके सम्मान में 'दादा साहब फाल्के' अवार्ड की शुरुआत की गई थी। बता दें कि दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च और प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है।



कैसे चुना जाता है ?

हर साल किसी एक कलाकार को इस पुरस्कार के लिए चुना जाता है। विजेता को एक स्वर्ण कमल (Golden Lotus) मेडल, शॉल और 10 लाख रुपये नकद पुरस्कार से नवाजा जाता है। डायरेक्टरेट ऑफ फिल्म फेस्टिवल्स द्वारा नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह (National Film Awards) में विजेता को इस पुरस्कार से नवाजा जाता है। यह पूरी प्रक्रिया केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB - Ministry of Information and Broadcasting) के अधीन आती है। सबसे पहला दादा साहब फाल्के अवॉर्ड अभिनेत्री देविका रानी को दिया गया था। उन्हें 17वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में इस पुरस्कार से नवाजा गया था। देविका रानी को भारतीय सिनेमा पहली सुपरस्टार भी कहा जाता है।

रजनीकांत को मिलाकर अब तक कुल 51 लोगों को यह सम्मान दिया जा चुका है। चलिए जानते हैं अब तक किस किस को यह पुरस्कार मिल चुका है।



साल    विजेता

1969 - देविका रानी

1970 - बिरेंद्रनाथ सरकार

1971 - पृथ्वीराज कपूर

1972 - पंकज मल्लिक

1973 - रूपी मियर्स (सुलोचना)

1974 - बीएन रेड्डी



1975 - धीरेंद्रनाथ गांगुली

1976 - कानन देवी

1977 - नितिन बोस



1978 - रायचंद बोरल

1979 - सोहराब मोदी

1980 - पैदी जयराज

1981 - नौशाद

1982 - एलवी प्रसाद



1983 - दुर्गा खोटे

1984 - सत्यजीत रे

1985 - वी. शांताराम

1986 - बी नागी रेड्डी

1987 - राज कपूर

1988 - अशोक कुमार

1989 - लता मंगेशकर



1990 - अक्कीनेनी नागेश्वर राव

1991 - भालजी पेंधरकर

1992 - भूपेन हजारिका

1993 - मजरूह सुल्तानपुरी

1994 - दिलीप कुमार



1995 - राजकुमार

1996 - शिवाजी गणेसन

1997 - कवि प्रदीप

1998 - बीआर चोपड़ा

1999 - ऋषिकेश मुखर्जी

2000 - आशा भोसले



2001 - यश चोपड़ा

2002 - देवानंद



2003 - मृणाल सेन

2004 - अदूर गोपालकृष्णन

2005 - श्याम बेनेगल

2006 - तपन सिन्हा

2007 - मन्ना डे

2008 - वीके मूर्ति



2009 - डी. रामनायडू

2010 - के. बालचंद्र

2011 - सौमित्र चटर्जी

2012 - प्राण

2013 - गुलजार



2014 - शशि कपूर

2015 - मनोज कुमार

2016 - कासीनाथुनी विश्वनाथ

2017 - विनोद खन्ना

2018 - अमिताभ बच्चन



2019- रजनीकांत

 



Post a Comment

0 Comments