Happy Birthday Miss World : जानिए कैसे शुरू हुई ऐश का बॉलीवुड का सफ़र?

बॉलीवुड की हुस्न की मल्लिका कही जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज हासिल किया था। कई लोगों का मानना है कि मिस वर्ल्ड बनने के बाद एक्ट्रेस के लिए इंडस्ट्री के दरवाजे खुले थे, हालांकि ये गलत है। ऐश्वर्या की खूबसूरती को देखते हुए उन्हें कम उम्र में ही कई बड़े प्रोजेक्ट और फिल्मों के ऑफर मिले थे, लेकिन उन्होंने इन्हें ठुकरा दिया था। आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं कैसे शुरू हुआ उनका करियर-

9वीं क्लास में मिला था पहला मॉडलिंग प्रोजेक्ट

ऐश्वर्या राय को उनका पहला मॉडलिंग प्रोजेक्ट 9वीं क्लास में कैमलिन कंपनी की ओर से मिला था। इस प्रोजेक्ट के बाद ऐश्वर्या को कोक, फूजी और पेप्सी के ऐड मिले। इसके साथ ऐश्वर्या को कई अन्य बड़े मॉडलिंग प्रोजेक्ट भी मिले।

साल 1994 में मिस इंडिया में रनर अप बनने के बाद ऐश ने इसी साल मिस वर्ल्ड का क्राउन हासिल किया था। मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऐश्वर्या राय की मांग इंडस्ट्री में काफी बढ़ गई थी जिसके चलते उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर मिले लगे थे।

मिस इंडिया के लिए ठुकरा दिया था राजा हिंदुस्तानी का ऑफर

वॉग मैग्जीन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने बताया, कई लोगों ये मानते हैं कि मैंने ब्यूटी पैजेंट के जरिए बॉलीवड का रास्ता बनाया है, लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ है। ब्यूटी पेजेंट से पहले ही मेरे पास चार फिल्मों के ऑफर थे। सच ये है कि मैंने फिल्म इंडस्ट्री से पीछे हटते हुए मिस इंडिया में भाग लेने का फैसला किया था। अगर मैं मिस इंडिया में भाग नहीं लेती तो शायद राजा हिंदुस्तानी मेरी पहली फिल्म होती।

करियर की शुरुआत में दीं कई फ्लॉप फिल्में

ऐश्वर्या राय ने साल 1997 में आई मणि रत्नम की फिल्म ईरुवर से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसी साल एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्म और प्यार हो गया में नजर आई थीं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकीं थीं। इसके बाद ऐश तमिल फिल्म जींस और बॉलीवुड फिल्म आ अब लौट चलें में नजर आईं, लेकिन ये दोनों ही फिल्में फ्लॉप रहीं।

संजय लीला भंसाली की एक नजर पड़ते ही स्टार बनीं ऐश

राजा हिंदुस्तानी ठुकराने के बाद ऐश्वर्या आमिर के कहने पर इस फिल्म के प्रीमियर में पहुंची थीं। ऐश्वर्या को डर था कि कहीं प्रीमियर में पहुंचने से इंडस्ट्री के लोग उनसे नाराज न हो जाएं। यहीं उनकी पहली बार संजय लीला भंसाली से हुई थी। संजय ने अपनी फिल्म हम दिल दे चुके सनम के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश में थे। पहले इस रोल में भंसाली करीना कपूर या मनीष कोइराला को लेना चाहते थे, लेकिन जब उनकी ऐश से मुलाकात हुई तो उन्होंने अपना मन बदल लिया। 1999 में रिलीज हुई फिल्म हम दिल दे चुके सनम ऐश्वर्या के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।


Post a Comment

0 Comments