सुंदरता बढ़ाने में दांतों का खास योगदान होता है। संतुलित आहार, मुंह की स्वच्छता और अच्छी डेंटल केयर दांतों को सही रखती है। इस तरह आप आत्मविश्वास से मुस्कुरा सकते हैं। कई बार भोजन के कण दांतों में फंस जाते हैं जिससे दांत तेजी से सड़ते हैं और दांतों में समस्या होती है। इससे बचने के लिए ब्रश करते समय दांतों के बीच डेंटल फ्लॉस और माउथवॉश का इस्तेमाल करें। रात में सोने से पहले ब्रश करें। देश की जानी-मानी ब्यूटीशियन बता रही हैं दांतों का पीलापन दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपचार :
बेकिंग सोडा
दांतों को सफेद करने के लिए बेकिंग सोडे का इस्तेमाल करें।
ये दांतों पर लगे दाग को हटा देता है। इसे दांतों पर एक मिनट तक रगड़ें और फिर पानी
से अच्छी तरह धो लें। नींबू के रस की कुछ बूंदें इसे और अधिक प्रभावी बना सकती हैं
क्योंकि इसके रस में हल्का ब्लीचिंग एजेंट होता है।
संतरे के छिलके
एक संतरे को छीलकर उसके नीचे वाले हिस्से को दांतों पर
मलें। सफेद हिस्से में डी-लिमेनिन होता है जो दांतों को सफेद करने में मदद करता
है।
हल्दी
हल्दी से भी ब्लीचिंग की जा सकती है। यह एक प्राकृतिक
एंटीसेप्टिक होता है जो दांतों व मसूड़ों को स्वस्थ्य रखता है। हल्दी की जड़ का
पेस्ट बनाकर उसका इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर होता है। एक चम्मच हल्दी में आधा
चम्मच नारियल का तेल और बेकिंग सोडा मिलाएं। इसका उपयोग टूथपेस्ट की तरह दांतों को
ब्रश करने में करें।
सेब का सिरका
इस सिरके में एसिड होता है जिससे दांत सफेद होते हैं। इसका
उपयोग कुल्ला करने के लिए किया जा सकता है या इसे बेकिंग सोडे के साथ मिलाकर
दांतों पर हल्के हाथों से रगड़ें।
ऐलोवेरा
यह कई समस्याओं के लिए घरेलू उपाय है। इसे दांतों को सफेद
करने के लिए इस्तेमाल करें। दांतों को साफ करने के लिए अगर टूथपेस्ट बनाना हो तो
एलोवेरा को बेकिंग सोडे के साथ मिलाएं। इससे दांतों की चमक बढ़ती है। इसमें मौजूद
एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी सेप्टिक गुण दांत संबंधी समस्याएं दूर करने में भी मदद
करते हैं।
एक्टिवेट चारकोल
दांतों को साफ करने और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के
लिए एक्टिवेटेड चारकोल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह दांतों से दाग-धब्बों को दूर
करता है। टूथ पाउडर की तरह चारकोल को दांतों पर रगड़ें। कुछ देर बाद चारकोल थूक दें
और पानी से अच्छी तरह मुंह धो लें।
नींबू के छिलके
दांतों को साफ करने के लिए नींबू के छिलके के सफेद भाग का
प्रयोग करें। नींबू के रस की कुछ बूंदों को छिलके के सफेद हिस्से पर लगाकर दांतों
पर रगड़ें। नींबू के रस में मौजूद डी-लिमेनिन दांतों को सफेद करता है।
0 Comments