कोरोनाकाल में होली तो हो ली !!!



होली में कोरोना या कोरोना में होली.....

पिछले साल की तरह इस साल भी होली बिना रंगों के ही बीतेगी. जिस तरह से कोरोना अपने पांव पसार रहा है उस हिसाब से लगता है कि इस बार भी होली फीकी ही रहेगी. वैसे अगर चाहें तो आप होली अपने परिवार के साथ घर के अन्दर ही मना सकते हैं. कई राज्‍यों ने अपने यहां पब्लिक प्‍लेसेज पर होली खेलने पर रोक लगा दी है। दिल्‍ली में किसी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। मुंबई और चंडीगढ़ में भी ऐसे ही नियम बनाए गए है। बिहार में होली मिलन समारोह नहीं हो पाएंगे तो मध्‍य प्रदेश में भी लोगों से घर के भीतर होली मनाने की अपील हो रही है। देशभर में होली पर राज्‍यों ने क्‍या गाइडलाइंस जारी की हैं, आइए जानते हैं-



 उत्‍तर प्रदेश सरकार ने भी जारी की गाइडलाइंस

1.      यूपी सरकार ने सीनियर सिटि‍जंस और खतरे वाले ग्रुप्‍स को होली मनाने से बचने को कहा है।

2.      बिना प्रशासन की अनुमति के किसी जुलूस या समारोह की इजाजत नहीं होगी।

3.      हाई केसेज वाले राज्‍यों से आने वालों की कोविड टेस्टिंग होगी।

4.      24 से 31 मार्च के बीच आठवीं तक स्‍कूलों में होली की छुट्टी रहेगी।



दिल्‍ली में त्‍योहारों को लेकर नई गाइडलाइंस

1.      राजधानी दिल्‍ली में होली, नवरात्रि, शब-ए-बारात समेत अन्‍य त्‍योहारों पर सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं कर पाएंगे। यानी इकट्ठा होकर होली खेलने की इजाजत नहीं है।

2.      दिल्‍ली डिजास्‍टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) ने भीड़ इकट्ठा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है।

3.      किसी भी सार्वजनिक स्‍थान, पार्क, मार्किट या धार्मिक स्‍थान पर सार्वजनिक उत्‍सव आयोजित करने पर रोक रहेगी।

4.      ट्रेनों, बसों और विमानों में भी सख्‍ती बढ़ा दी जाएगी। मास्‍क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्‍टेंटिंग के नियमों का सख्‍ती से पालन होगा।

5.      कोरोना के ज्‍यादा केसलोड वाले राज्‍यों से आने वालों का कोविड टेस्‍ट होगा। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही दिल्‍ली में एंट्री मिलेगी। पॉजिटिव होने पर क्‍वारंटीन किया जाएगा।



चंडीगढ़ में भी सरेआम नहीं मना सकेंगे होली

1.      चंडीगढ़ प्रशासन ने सोमवार को होली से जुड़े सभी समारोहों पर रोक का आदेश जारी किया है। यानी होली मिलन समारोह नहीं हो पाएंगे।

2.      क्‍लब्‍स, होटलों और रेस्‍तरां में होली पर कोई गैदरिंग नहीं होगी। उन्‍हें अपनी सीटिंग कैपेसिटी के 50% पर ऑपरेट करने को कहा गया है।

3.      किसी मेला/प्रदर्शनी की इजाजत नहीं होगी।

4.      पॉलिटिकल, सोशल गैदरिंग्‍स के अलावा शादियों के लिए भी डेप्‍युटी कमिश्‍नर से अनुमति जरूरी होगी।

मुंबई में भी होली फंक्‍शंस पर लगी रोक

बीएमसी ने सभी प्राइवेट (घरेलू सोसायटीज के भीतर) और पब्लिक प्‍लेसेज पर होली सेलिब्रेट करने पर रोक लगा दी है। होलिका दहन और रंग पंचमी आपको घर के भीतर ही खेलनी पड़ेगी। पालघर जिला प्रशासन ने भी ऐसे ही प्रतिबंध लागू किए हैं।




ओडिशा में भी होली सेलिब्रेशंस पर होगी रोक

1.      ओडिशा सरकार ने भी इस साल होली से जुड़े समारोहों पर रोक लगा दी है।

2.      पब्लिक प्‍लेसेज पर होली नहीं खेल सकेंगे। घरों में होली खेलने पर कोई रोक नहीं है।

3.      धार्मिक और सांस्‍कृतिक समारोहों की अनुमति नहीं होगी।

4.      एमपी, बिहार में भी घरों के भीतर मनेगी होली.



मध्य प्रदेश, बिहार में जारी हुआ नया गाइडलाइन

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से घरों के भीतर होली मनाने की अपील की है।

1.      होली के मौके पर कोई मेला नहीं होगा।

2.      किसी भी फंक्‍शन में 20 से ज्‍यादा लोग नहीं जुट सकेंगे।

3.      मास्‍क को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

4.      राज्‍य के स्‍कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद हैं।

5.      बिहार सरकार ने होली मिलन समारोहों पर रोक लगा दी है।

6.      दूसरे राज्‍यों से आने वालों की एयरपोर्ट्स और रेलवे स्‍टेशंस पर जांच की जाएगी।



गुजरात में भी होली सेलिब्रेशन पर रोक लगी

गुजरात सरकार ने होली को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। सरकार ने कहा कि होली परंपरागत रूप से सीमित रिवाजों के साथ मनाई जा सकती है। रंग वाले दिन सार्वजनिक समारोहों और भीड़ वाले इवेंट्स की अनुमति नहीं होगी।



इस होली कैसे बचें कोरोना से

देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेज़ी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सरकार ने होली के लिए कुछ नई दिशानिर्देश जारी किए हैं और लोगों को उसका पालन करने की सलाह दी है। भारत में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हुई है, जिसमें कोरोना का नया स्ट्रेन लोगों को तेज़ी से संक्रमित कर रहा है। ऐसे में होली का त्योहार मनाने के दौरान कोविड से सबको सुरक्षित रखने के लिए कुछ सावधानियां बरतना ज़रूरी है ताकि आप और आपके करीबी लोग सुरक्षित रहें।

1. परिवार के साथ ही खेलें होली

कोरोना वायरस के इस दौर में संक्रमण से बचने के लिए ज़रूरी है कि आप कम से कम लोगों से मिलें। आप इसका पता नहीं लगा सकते कि आपको कौन संक्रमण दे सकता है। इसलिए बेहतर है कि होली सिर्फ अपने परिवार के साथ ही खेलें।

2. किसी पार्टी में न जाएं

होली एक ऐसा त्योहार है, जहां लोग मिलकर इसे मनाते हैं। आमतौर पर एक पार्टी का आयोजन किया जाता है और लोग जमकर रंगों से खेलते हैं। हालांकि, ये समय ऐसे आयोजन का हिस्सा बनने के लिए नहीं है। कोशिश करें कि ऐसी पार्टियों में थोड़ी देर के लिए भी न जाएं।



 3. होली सिर्फ सूखे रंगों से ही खेलें

होली तो वैसे रंगों का त्योहार होती है, लेकिन आमतौर पर लोग पानी का उपयोग भी खूब करते हैं। इस बार कोशिश करें कि सूखे रंगों से ही खेलें, क्योंकि पानी का इस्तेमाल आपको बीमार भी कर सकता है। सूखी होली आपको संक्रमण से बचाने में कारगर साबित हो सकती है।

4. मास्क को न भूलें

होली जैसे त्योहार पर लोग अक्सर एक दूसरे से मिलते हैं, ऐसे में अगर कोई आपसे मिलने आए तो मास्क ज़रूर पहनें। किसी भी संक्रमित व्यक्ति के खांसने और छींकने से कोरोना संक्रमण हो सकता है। इसलिए बेहतर यही है कि मास्क पहने रखें और घर पर ही उतारें।

5. सेनेटाइज़र का भी करें इस्तेमाल

अगर इस दिन आप लोगों से मिलते हैं, तो सैनिटाइज़र से हाथों को ज़रूर साफ कर लें या फिर घर आकर सबसे पहले हाथ धोएं।

6. लोगों से हाथ न मिलाएं

पिछले एक साल में हम लोगों से हाथ न मिलाना तो सीख गए हैं, ख़ासतौर पर त्योहार के समय इस बात का ख्याल रखें कि सबसे हाथ न मिलाएं।



7. इन अंगों पर न लगएं रंग

 किसी के भी मुंह यानी आंखों, मुंह और नाक के पास रंग न लगाएं और न ही किसी को लगाने दें। कोरोना शरीर के इन्हीं अंगों के ज़रिए संक्रमित करता है।

8. खाने का रखें ध्यान

जिन लोगों की इम्यूनिटी कमज़ोर है, उन्हें कोरोना होने का ख़तरा ज़्यादा होता है। इसलिए त्योहार के समय बाहर का खाना या जंक फूड से बचें। जितना हो सके घर का खाना या सेहतमंद खाना ही खाएं, जो आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करे।

9. बाज़ार या मॉल जाने से बचें

त्योहार पर लोग अक्सर शॉपिंग के लिए निकलते हैं। आजकल कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऐसा करने से बचें। आप सामान ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।

10. मेहमाननवाज़ी से बचें

त्योहारों पर आमतौर पर महमान आते हैं, लेकिन इस बार कोशिश करें कि आपके घर कोई न आए। खासतौर पर अगर आपके साथ बुज़ुर्ग, छोटे बच्चे या ऐसे लोग रहते हैं जो अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं।

Post a Comment

0 Comments